महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर से आग लग गई है। शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर-18 में कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

इससे पहले, 19 जनवरी को आग लगी थी। उस वक्त गीता प्रेस के 180 कॉटेज जल गए थे। महाकुंभ का आज 26वां दिन है

शुक्रवार को संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ है। कल यानी शनिवार और रविवार को और भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है।संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है।

प्रशासन के मुताबिक, महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 19 दिन और चलेगा। महाकुंभ के चलते प्रयागराज में 12 फरवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी।
