25.1 C
Los Angeles
Saturday, March 28, 2026

Spring Salon Community Concert Showcases Young Talent at Benaroya Hall

A vibrant celebration of young musical talent...

More Democratic legislative staff seek to unionize in Washington

by Jerry Cornfield, Washington State Standard March 27,...

New WA law drops barriers for homeless shelters, permanent supportive housing

by Jake Goldstein-Street, Washington State Standard March 27,...

स्कूटर सवार को भरना पड़ गया डेढ़ लाख का जुर्माना!

INTERNATIONALस्कूटर सवार को भरना पड़ गया डेढ़ लाख का जुर्माना!

बेंगलुरु में एक स्कूटर सवार को 311 ट्रैफिक उल्लंघन मामलों में 1.6 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा. अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने उसकी गियरलेस स्कूटर को जब्त कर लिया था, जिसके बाद उसे यह जुर्माना चुकाना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक, जब ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माने की रसीदें इकट्ठी की, तो उनका कुल साइज लगभग 20 मीटर था. सोमवार को सिटी मार्केट ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर जब्त किया और चालक को नोटिस जारी किया, जिसमें उसे अपने बकाया जुर्माने चुकाने को कहा गया था. ट्रैफिक पुलिस ने ‘X’ प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि स्कूटर के मालिक का पता 3 फरवरी को लगाया गया और उसी दिन उसका वाहन पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. 4 फरवरी को उस वाहन को तभी छोड़ा गया, जब उसके मालिक ने 1,61,500 रुपये का जुर्माना चुकाया. पुलिस ने यह भी कहा कि वाहन मालिक को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है.

Check out our other content

Most Popular Articles