28.1 C
Los Angeles
Saturday, March 28, 2026

King County Encourages Safe Disposal of Expired Medications on April 4

Residents of Washington, including those in King...

Spacesuit Design Contest Workshops to Be Held at Museum of Flight in Seattle

Creative minds interested in aerospace and design...

‘डंकी’ के रास्ते अमेरिका में घुसे 104 भारतीयों की वापसी, इस राज्य के हैं सबसे ज़्यादा लोग

INTERNATIONAL'डंकी’ के रास्ते अमेरिका में घुसे 104 भारतीयों की वापसी, इस राज्य के हैं सबसे ज़्यादा लोग

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों को वापस भेजा है। ये लोग बुधवार दोपहर को अमृतसर एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी मिलिट्री प्लेन C-17 से पहुंचे।

अमेरिका से 104 प्रवासी भारतीयों को लेकर यूएस का मिलिट्री प्लेन C-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा।

इनमें से 30 लोग पंजाब के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अमेरिका से लौटे 104 भारतीयों में 72 पुरुष, 19 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले प्रवासी भारतीयों को भारत लौटाया गया है। मोदी दो दिन के दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं, जहां उनकी ट्रंप से मुलाकात और बातचीत होनी है।

हाल ही में मोदी और ट्रंप ने फोन पर बात की थी। इसमें उन्होंने दुनिया में शांति और सुरक्षा के साथ-साथ अवैध प्रवास के मुद्दे पर भी चर्चा की थी। ट्रंप ने बातचीत के बारे में कहा था कि पीएम मोदी के साथ प्रवास के मुद्दे पर चर्चा हुई। गैरकानूनी प्रवासियों को वापस लेने के मामले में भारत सही कदम उठाएगा।

Check out our other content

Most Popular Articles