21.5 C
Los Angeles
Sunday, September 27, 2026

Bellevue Police Announce Rules for Community Gun Exchange Event

Bellevue, WA — September 26, 2026 —...

Kent Police Investigate Fatal Collision on Military Road

Kent, WA — September 25, 2026 —...

With tax receipts flat, budget hurdles remain for WA leaders

by Jerry Cornfield, Washington State Standard September 25,...

महाकुंभ में शामिल होने पाकिस्तान से पहुंचे लोग, कहा- ‘खुद को रोक नहीं सके’

NATIONALमहाकुंभ में शामिल होने पाकिस्तान से पहुंचे लोग, कहा- ‘खुद को रोक नहीं सके’

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया। महाकुम्भ की व्यवस्था और सनातन आस्था के दिव्य भव्य आयोजन को देखकर सभी पाकिस्तानी श्रद्धालु अभिभूत थे।

पाकिस्तान के श्रद्धालु अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन करने विशेष वीजा लेकर प्रयागराज आये। श्रद्धालुओं के साथ आये महंत रामनाथ जी ने बताया कि पहले वो सभी हरिद्वार गये थे। वहां अपने लगभग 480 पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन और पूजन किया। इसके बाद प्रयागराज आकर महाकुम्भ में संगम स्नान किया और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

महाकुम्भ, न केवल सनातन आस्था बल्कि धर्म और आध्यात्म का विश्व में सबसे बड़ा आयोजन है। सनातन परंपरा और आस्था के महापर्व में भाग लेने दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे है। इसी क्रम में पाकिस्तान में रहने वाले 68 सनातन मतावलंबियों का ग्रुप महाकुम्भ में सम्मिलित होने संगम तट पहुंचा। ये सभी श्रद्धालु पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं।

महाकुम्भ में पाकिस्तान से आये श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन आस्था की डोर और महाकुम्भ की पुकार उन्हें यहां खींच लाई है। उनका कहना है कि न केवल ये उनकी कई वर्षों से चाहत थी बल्कि उनके पूर्वजों की भी आस थी कि वो महाकुम्भ में सम्मिलित हो पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर सकें और यहां का जल अपने साथ ले जा सकें। भारत सरकार और यूपी की योगी सरकार का उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद किया कि उनकी वजह से उन लोंगो को सनातन आस्था के ऐसे दिव्य-भव्य आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

Check out our other content

Most Popular Articles